सचिवालय बैठक में विद्युत विभाग को मिला बढ़ावा, आइए जाने क्या है योजनाएं तैयार..

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – बुधवार को मुख्य सचिव डॉ एस. एस. संधु ने सचिवालय स्थित अपने सभागार में विद्युत विभाग को लेकर बैठक की. जिसमें उन्होंने विद्युत विभाग को लेकर भविष्य में की जाने वाली योजनाओं पर विचार विमर्श किया. उन्होंने यह कहा कि आज जो भी कार्य हो रहे हैं उन्हें अगले 10 से 15 साल बाद की आवश्यकता के अनुरूप तैयार किया जाना चाहिए. इस अवसर पर सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, निदेशक उरेडा श्रीमती रंजना राजगुरु एवं ऊर्जा निगमों के प्रबन्ध निदेशक सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

आइए जानते विद्युत विभाग को लेकर क्या दिए हैं निर्देश

  • डीपीआर टाइमलाइन के साथ तैयार किए जाने के निर्देश दिए।
  • प्रदेश में भविष्य की मांग को देखते हुए सभी प्रोजेक्ट्स टाइमलाइन के साथ पूरे किए जाएं।
  • विद्युत उत्पादन के अन्य स्रोतों के क्षेत्र में देश विदेश की बेस्ट प्रैक्टिसेज का अध्ययन कर उत्तराखण्ड में भी अपनाए जाने की संभावनाओं को तलाशा जाए।
  • पिटकुल को आने वाले 10, 15 सालों की आवश्यकता के अनुरूप सब स्टेशन और लाइन अलाइनमेंट आदि की प्लानिंग तैयार किए जाने के निर्देश दिए।
  • इलेक्ट्रिक लाइंस के माध्यम से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में भारत नेट और ब्रॉडबैंड लाइंस कनेक्टिविटी उपलब्ध कराए जाने की संभावनाओं पर विचार किया जाना चाहिए।
  • पीक सीजन के अनुरूप विद्युत उत्पादन बढ़ाए जाने हेतु अन्य विकल्पों पर भी ध्यान देने की बात कही।
  • कैनाल बेस्ड सोलर प्रोजेक्ट्स, हाइड्रो काइनेटिक टर्बाइन की दिशा में भी कार्य किया जाए।
  • पुराने छोटे हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स का नवीनीकरण, आधुनिकीकरण और उन्नयन का कार्य शुरू किया जाए।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular