बरेली – आज सोमवार का दिन उत्तर भारत के लिए बड़ा ही भव्य साबित सिद्ध हुआ. जी हां, आज उत्तर भारत के बरेली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा भारत माता की विशालकाय प्रतिमा का अनावरण किया गया. जिसमें जगतगुरु शंकराचार्य शारदा पीठाधीश्वर राजराजेश्वराश्रम महाराज एवं पश्चिमी यूपी क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश टोंक ने प्रतिमा का अनावरण किया. वही इस स्थापना के दौरान यूपी वन एवं पर्यावरण राज्ये मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. अरुण कुमार, जिला पंचायत अध्यवक्ष रश्मि पटेल, विभाग संघचालक केसी गुप्तास, सहप्रांत प्रचारक धर्मेन्द्रन, विभाग कार्यवाह शशांक भाटिया, विभाग प्रचारक ओमवीर, संपर्क प्रमुख डा. विवेक मिश्रा, प्रचार प्रमुख आलोक प्रकाश, विधायक संजीव अग्रवाल, डा. राघवेन्द्र शर्मा, डा. डीसी वर्मा, लोकतंत्र सेनानी वीरेन्द्र अटल, भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा, महामंत्री अधीर सक्सेना सहित बड़ी संख्या् में स्वपयंसेवक, समाजसेवी एवं गणमान्य, नागरिक मौजूद रहे।
क्या रहा स्थापना पर खास
स्थापना समारोह में जगतगुरु शंकराचार्य ने अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा कि भारत मां का देश है. गीता, गंगा, यमुना, गोदावरी सब हमारी मां है. मां के चरणों में स्वर्ग होता है… संतान गलत हो सकती है. मगर मां पर कभी सवाल नहीं हो सकते हैं. ममत्व ही ऐसा होता है कि मां के पास पहुंचते ही संतान के भाव बदल जाते हैं।