हरिद्वार से सामने आया लव मैरिज का मामला, गुस्साए हैं परिजन… जाने क्यों…

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार – क्या प्यार करना गुनाह है….. लव मैरिज करना गुनाह है…. या बिरादरी से अलग होना गुनाह…. आखिर गुनाह है तो है क्या… जी हां, आज खबर हम आपके साथ साझा करेंगे. वह हरिद्वार से सीधा सामने आ रही है. जहां पर बेटी के लव मैरिज करने के बाद परिजन गुस्साए जाने के बाद सीधा लड़की के घर आ धमके और परिजनों को गुस्से से पीटा और तोड़फोड़ की.

बता दे, घटना हरिद्वार के नगला कुबड़ा गांव की है… यहां पर एक समुदाय के युवक-युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों अलग-अलग बिरादरी से हैं, इसलिए परिजन दोनों के साथ रहने पर विरोध व्यक्त कर रहे हैं. 10 फरवरी को प्रेमी युगल गांव से फरार होकर गाजियाबाद पहुंच गया और युवक ने युवती संग कोर्ट मैरिज रचा ली. तब से दोनों गाजियाबाद में ही शिफ्ट हो गए हैं. उधर लड़की के परिजनों को जब इसकी खबर हुई, तो उन्होंने डंडे लाठी लेकर वह सीधा पहुंच गए. लड़के के घर और घर पहुंचकर जमकर परिजनों पर बार किया और तोड़फोड़ की…. जिसकी सूचना किसी ने पुलिस विभाग को दी. पुलिस जब वहां पर पहुंची तो किसी तरीके से मामले को शांत किया. बाद में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई है. पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है… शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा. किसी को भी माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा. वहीं पुलिस को एक ऑडियो भी बरामद किया गया है जिसमें बेटी खुद अपने माता-पिता का नाम व्यक्त करते हुए अपनी मर्जी से युवक संग जाने की बात भी कह रही है.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular