यूपी में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, भक्तों ने हाथों से खींचा भगवान का रथ..

ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अनुज ठाकुर की रिपोर्ट..

पूरनपुर(पीलीभीत उ. प्र.)। कस्बे में धूमधाम के साथ भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली गई। झूमते गाते यात्रा में शामिल भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। कस्बे में घुमाने के बाद यात्रा का समापन किया गया। सप्ताह भर भक्तमाल की कथा का रसपान कराया जाएगा।

शनिवार को नगर के सरस्वती शिशु मंदिर से राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से भगवान श्री जगन्नाथ की रथ निकाली गई। इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ फूलों से सजे रथ पर विराजमान थे। आगे आगे भक्त ढोल नगाड़ों पर नाचते गाते चल रहे थे। यात्रा मेन मार्केट, कोतवाली रोड से स्टेशन रोड से होकर संजय गांधी रोड से अमोल बैंकट हाल में जाकर समाप्त हो गई। इस दौरान यात्रा में शामिल भक्त भगवान जगन्नाथ के रथ को अपने हाथों से खींच रहे थे। भक्तों पर पुष्प वर्षा भी की जा रही थी। यात्रा अमोल बैंकट हॉल में जाकर समाप्त हो गई। 19 मार्च से अमोल बैंकट हाल में कथा व्यास गौरदास के मुखारबिंदु से भक्त माल कथा का रसपान शाम 7 बजे से 10 बजे तक कराया जाएगा। 24 मार्च को कथा का समापन की जाएगा। समापन पर महा संकीर्तन का आयोजन होगा। इस दौरान अध्यक्ष राधाबल्लभ गुप्ता, मनमोहन खन्ना संतोष वर्मा वेद प्रकाश गुप्ता संतोष गुप्ता,निखिल वर्मा और कौशल गुप्ता सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular