चमोली – उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है. हमारा आपसे नम्र निवेदन है कि इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए ताकि यह जवान अपने घर पहुंच सके… क्योंकि यह जवान काफी समय से गायब है और उसकी खोजबीन की जा रही है. आइए जानते हैं यह जवान कौन है….
इस जवान का नाम-“राहुल लखेड़ा” है, जो कि मूल रूप से चमोली जिले के गैरसैंण के सैजीं, सिमांण गांव का रहने वाला है. बता दे, राहुल के अचानक इस तरीके से लापता होने से घर में हड़कंप का माहौल बन गया है. दरअसल, कुछ दिनों पहले यानी 3 जनवरी को जवान राहुल लखेड़ा जम्मू कश्मीर बॉर्डर से छुट्टी लेकर घर आ रहा था. परंतु घर पहुंच नहीं सका है. ऐसे में परिजनों ने उसकी सूचना पुलिस विभाग को दी. बता दे, राहुल लखेड़ा भारतीय सेना की 17 गढ़वाल राइफल में ड्यूटी कर रहे थे और उन्हें अंतिम बार ऋषिकेश क्षेत्र के कोडियाला पर देखा गया है.
वेशभूषा की बात करें- रंग गोरा, उम्र 23 वर्ष, कद 5 फुट 6 इंच, पहनावा-सफेद धारीदार टीशर्ट, काली जैकेट, काला पजामा एवं काले जूते और दिए गए नंबर पर संपर्क करें…9627177856, 8006915834, 7895073694
