देहरादून – आज जो खबर हम आपके साथ साझा करेंगे… वह देहरादून के प्रेमनगर इलाके से सीधा सामने आ रही है. जहां पर प्रेमनगर की रहने वाली एक महिला ने घायल गुलदार को बचाया है. जी हां, वह उस गुलदार को घायल अवस्था में देखकर तुरंत अपनी गाड़ी के पीछे लिटा कर अस्पताल के चक्कर काटने लगी. चलिए जानते हैं पूरा मामला—-
बता दे, यह महिला का नाम रमनदीप कौर है, इन्होंने इंसानियत की जीती जागती मिसाल पेश की है. जहां पर रविवार की देर शाम को नंदा की चौकी के पास किसी अज्ञात वाहन को टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया. उसी वक्त रमनदीप अपने वाहन से वहां से गुजर रही थी. उन्होंने सड़क किनारे घायल पड़े गुलदार को तुरंत ही बिना कुछ सोचे अपनी गाड़ी में बिठाया और उपचार के लिए अस्पताल ले गई. उनके इस कार्य से हर कोई उन्हें शाबाशी दे रहा है. वही जब वह गुलदार जमीन पर पड़ा था, तो वहां से कई वाहन गुजरे मगर किसी ने भी वन विभाग को इसकी सूचना नहीं दी. परंतु रमनदीप कौर ने इसकी सूचना वन विभाग को देने के साथ ही उसे अपनी गाड़ी में लादकर अस्पताल लाने का काम भी किया.
अस्पताल मैं जब वह घायल अवस्था में बाघ को लेकर पहुंची तो डॉक्टरों का कहना था कि शावक के सिर पर गंभीर चोट लगी थी. जिसकी वजह से वह मूर्छित था, वहीं वन विभाग की टीम इसके बाद मौके पर पहुंची और शव को वन विभाग के वाहन में रखकर उपचार के लिए ले जाया गया.
