फिर पहले जैसे पटरी पर दौड़ेगी ये रेल, 04 दिसम्बर से होगा पुनः संचालन

ख़बर शेयर करें -

कोविड- आपदा काल से बंद चल रही रेलगाड़ियां अब धीरे-धीरे अपने ही पुरानी लय में आने लगी है लेकिन इन सबके बीच अभी भी कुछ ट्रेनें हैं जिसका संचालन विभिन्न कारणों के चलते रेल प्रशासन ने रोक रखा था, जिसमें लालकुआं अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन भी थी जो पटरी पर नहीं लौट पाई थी लेकिन रेल प्रशासन ने इसे अब पुन: संचालन की अनुमति दे दी है।
रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी सूचना में इस एक्सप्रेस गाड़ी को सम्भावित कोहरे के कारण 04 दिसम्बर, 2021 से 26 फरवरी, 2022 तक निरस्त किया गया था। यात्री जनता की सुविधा हेतु इस गाड़ी का पुनः संचालन 04 दिसम्बर, 2021 से प्रारम्भ किया जायेगा।
अब नियमित गाड़ी संख्या 14616 अमृतसर-लालकुंआ एक्सप्रेस तथा नियमित गाड़ी संख्या-14615 लालकुंआ-अमृतसर एक्सप्रेस का पुनः संचालन 04 दिसम्बर, 2021 से प्रारम्भ किया जायेगा ।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular