उत्तरकाशी – वैसे तो उत्तराखंड में भूकंप आना अब कोई बड़ी बात नहीं रही है… क्योंकि एक ना एक दिन भूकंप के झटके उत्तराखंड में महसूस किए जा ही रहे हैं. वही बीती कल की बात करें, तो उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं और यह भूकंप के झटके सुबह 5:40 पर महसूस किए गए हैं. जब लोग गहरी नींद में सोए हुए थे, तभी अचानक धरती कांपने लगी. जिसके बाद डरे सहमे लोग घर से बाहर निकल आए. वही रिएक्टर स्केल की बात करें, तो इसकी तीव्रता 5.4 दर्ज की गई है. भूकंप का मुख्य केंद्र जिला मुख्यालय के पास था. फिलहाल किसी भी प्रकार की जान माल की कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.
वही इस पर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला का कहना है कि वर्तमान में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. इससे पहले होली से ठीक पहले की बात करें, तो 5 मार्च को भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. जिसका केंद्र उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के ही निकट था. आपको बता दें कि विज्ञानिक पहले ही है तर्क लगा चुके हैं कि उत्तराखंड क्षेत्र में तुर्की-सीरिया से बड़ा भूकंप आने की आशंका है. उनका कहना है कि उत्तराखंड में जमीन के अंदर ज्यादा स्ट्रेस बन रहा है और इस तनाव को खत्म करने के लिए एक बड़ा भूकंप आ सकता है और चेतावनी भी अलर्ट कर दी गई है.
