महिला स्वयं सहायता समूहों को भी दिया ये तोहफा, CM धामी ने की बड़ी घोषणा

ख़बर शेयर करें -

DEHRADUN NEWS- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों को 20 लाख तक का ब्याज रहित लोन दिया जाएगा। संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। कार्यक्रम में महिलाओं ने सीएम के सामने कहा कि पांच लाख की सीमा में कई कार्य नही हो पा रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिककरियों को दिए निर्देश, जरूरतमंदों से आवेदन लिए जायें।
उन्होंने 20 लाख तक लोन पर विचार किया जाएगा। इस दौरान ऐलान किया कि मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में राज्य की नई खेल नीति पर मुहर लग जायेगी। खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता, डाइट और किराया भत्ता बढाया जाएगा। महिला स्वयं सहायता समूहों के विकास के लिए कारगर नीति बनाकर कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए भी कई आकर्षक योजनाएं भी लागू की गईं हैं।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular