दिल्ली – वो कहते हैं “दिलवालों की दिल्ली” होती है पर यहां पर क्राइम रेट भी सबसे ज्यादा है. कुछ ऐसा ही मामला जिसमें लड़की को लड़के द्वारा तेजाब से हमला करने की धमकी दे दी गई है. ऐसा ही एक मामला दिल्ली के पांडव नगर से सामने आ रहा है. जिसमें 19 वर्षीय एक युवती को एक युवक ने तेजाब से हमला करने की धमकी दी है. आइए बताते हैं पूरा क्या मामला है—-
बता दे, यह मामला दिल्ली के पांडव नगर का है. जहां पर एक 19 वर्षीय युवती ने रविवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज की. यह शिकायत उसने लड़के यानी यागवेंद्र यादव उम्र 27 वर्ष के खिलाफ की है. जिसका कारण तेजाब फेंकने की धमकी है. जानकारी के अनुसार बता दे, लड़की का कहना है कि लड़का उस पर शादी का दबाव बना रहा है. अगर वह उसे शादी के लिए हां नहीं कहती है तो उस पर “एसिड अटैक” की धमकी दे रहा है.
वहीं पुलिस ने यह मामला आईपीसी की धारा 341 और 506 के तहत दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही मैजिस्ट्रेट का यह कहना है कि युवती के बयान पर धारा 354 बी (जिसमें महिलाओं को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 354डी (पीछा करना) भी जोड़ दिया है
