देहरादून : जिले के राजपुर क्षेत्र के एक गुरुकुल छात्रावास सेदो लड़किया दीवार फांदकर भाग गईं। इसमें से एक नौवीं कक्षा (उम्र 17 साल) और दूसरी सात (उम्र 13 साल) में पढ़ती है।
बताया जा रहा है दोनों छात्राओं की अंतिम लोकेशन आईएसबीटी मिली है। दिल्ली में भी लड़कियों को देखा गया है। पुलिस ने गुमशुदमी दर्ज करने के बाद यूपी और दिल्ली के लिए टीम रवाना कर दी है ।
एसओ राजपुर राकेश ने बताया कि मंगलवार को गुरुकुल के प्रधानाचार्य और कुछ लोग थाने पहुंचे थे। प्रधानाचार्य के अनुसार छात्रावास में 33 लड़कियां रहती हैं। मंगलवार की सुबह दो लड़कियां नहीं थीं। उनकी तलाश की गई तो कुछ पता नहीं चला। उसके बाद cctv खंगालने पर सीसीटीव फुटेज से पता चला की दोनों सोमवार रात 11 बजकर 30 मिनट पर दीवार फांदकर भाग गईं हैं। इनमें से एक देहरादून और दूसरी बागपत की रहने वाली है। गुरुकुल की ओर से परिजनों को सूचना दे दी गई थी।
पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियां दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में देखी गईं। इसकी पुष्टि इनमें से एक लड़की के परिजनों से संपर्क करने पर हुई। उनके अनुसार मंगलवार दाेपहर को उनके पास एक फोन आया था, लेकिन बात नहीं हो सकी। बाद में रिटर्न कॉल करने पर जानकारी मिली। लड़कियों ने परीक्षा देने के लिए दून से दिल्ली आने की बात कही थी। फिलहाल टीम खोजबीन कर रही हैं। भागने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
गुरुकुल से दीवार कूदकर भागी दो छात्राएँ, पुलिस टीम यूपी और दिल्ली को रवाना
Get Latest News Updates!
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु –
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
👉 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
👉 ट्विटर पर फॉलो करें
Advertisements
