देहरादून – लगातार दो दिन से पटवारी-लेखपाल की भर्ती पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करने के लिए बेरोजगार गांधी पार्क में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके चलते उन्होंने गुरुवार को भी गांधी पार्क के समीप धरना प्रदर्शन किया. इसके साथ ही इस बार कई बेरोजगारों की भीड़ इकट्ठा थी. वही सोशल मीडिया पर उनकी खबरों को मीडिया के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा था. जिसके बाद जब यह भीड़ बेकाबू हो गई तो ट्रैफिक जाम कर वहां पर भारी भीड़ जमा कर दी. जिसके बाद पुलिस के पास कोई चारा नहीं बचा और वे बेरोजगारों पर डंडे बरसाने पर मजबूर हो गए.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि बेरोजगारों की केवल एक ही मांग है सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सीबीआई जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में की जाए. इसके अलावा नकल करने वाले और नकल करवाने वालों के नाम सार्वजनिक किए जाएं, कुछ लोग इसे पेपर पोस्टपोन के लिए भी बढ़ावा दे रहे हैं.
