देहरादून – इस समय उत्तराखंड में बेरोजगार युवा अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं. जिसके लिए वह पटवारी-लेखपाल भर्ती के बीच या यूकेपीएससी भर्ती में हो रहे घोटालों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. परंतु सरकार उनकी एक बूंद भी नहीं सुन रही है. जिसके बाद अब कांग्रेस ने युवाओं का हाथ थाम लिया है. जी हां, शुक्रवार को इसी कड़ी में पूर्व सीएम हरीश रावत युवाओं के साथ उनके समर्थन में सहयोग करने वहां पहुंचे…. जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए .जिससे हड़कंप मच गया…. जिसके बाद उन्हें पुलिसकर्मी वहां से उठा ले गए और एंबुलेंस में ही उपचार किया गया. परंतु जब उनकी हालत ज्यादा बिगड़ी तो अस्पताल में ले जाया गया.
बता दे, आंदोलनकारी 3 दिन से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं. जिसके चलते कल 10,000 छात्रों ने गांधी पार्क के समीप हल्ला बोल का माहौल कर दिया था. वहीं जब पुलिस के पास कोई चारा न रहा, तो उन्होंने युवाओं पर लाठीचार्ज कर दिया. जिसमें कई छात्रों के सर-हाथ, पैर, तोड़ दिए गए. जिसके बाद युवा चुप नहीं रहे और उन्होंने पथराव करना जारी कर दिया. फिलहाल उत्तराखंड बेरोजगार संघ के लीडर बार्बी को पुलिस ने गिरफ्त में ले रखा है और युवा वर्ग उन्हें रिहा करने की मांग कर रहा है. साथ ही 12 फरवरी को पटवारी-लेखपाल के पेपर को भी पोस्टपोन कराने की बात कर रहे है. अब देखना यह होगा की सरकार कब सीबीआई जांच करवाती है, और यह पेपर 12 को करवाती है या इसे रद्द कर आगे बढ़ा देती है.
