UP BOARD EXAM 2023 – यूपी बोर्ड 2023 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 फरवरी से होंगी। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने यह जानकारी दी हैं। उन्होंने छात्र – छात्राओं से कहा है कि वे मन लगाकर और पूरी मेहनत से परीक्षाओं की तैयारी करें और अच्छे अंक प्राप्त करें। बता दें, कि इस बार यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए करीब 58 लाख परीक्षार्थियों अपना पंजीकरण कराया है। इनमें से 31,16,458 स्टूडेंट्स 10वीं की और 27,50,871 स्टूडेंट्स 12वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे। पिछले अकादमक वर्ष (2021-2022) 10वीं में कुल 88.82 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे। लड़कियों का सफलता प्रतिशत 91.69 रहा है। वहीं, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.25 रहा था। छात्र हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का टाइम-टेबल आगे देख सकते हैं।
हाईस्कूल (UP Board Class 10 Exam 2023 Time-Table):
– 16 फरवरी गुरुवार प्रात 08-11.15 बजे तक हिंदी व प्रारंभिक हिंदी
– 21 फरवरी मंगलवार प्रात 08-11.15 बजे तक गणित
सायं 02-5.15 बजे तक कंप्यूटर
– 22 फरवरी बुधवार- प्रात 08-11.15 बजे तक संस्कृत
– 23 फरवरी गुरुवार -प्रात 08-11.15 बजे तक वाणिज्य
– 27 फरवरी सोमवार-प्रात 08-11.15 बजे तक विज्ञान
– 01 मार्च बुधवार- प्रात 08-11.15 बजे तक अंग्रेजी
– 03 मार्च शुक्रवार- प्रात 08-11.15 बजे तक सामाजिक विज्ञान
इंटरमीडिएट (UP Board Class 12 Exam 2023 Time-Table):
– 16 फरवरी गुरुवार – सायं 02-5.15 बजे तक हिंदी, सामान्य हिंदी
– 20 फरवरी सोमवार-प्रात 08-1115 बजे तक लेखाशास्त्र (वाणिज्य वर्ग के लिए)
सायं 02-5.15 बजे तक भूगोल
– 21 फरवरी मंगलवार- सायं 02-5.15 बजे तक व्यवसाय अध्ययन
(वाणिज्य वर्ग के लिए), गृह विज्ञान
– 23 फरवरी गुरुवार- सायं 02-5.15 बजे तक कंप्यूटर
– 24 फरवरी शुक्रवार-सायं 02-5.15 बजे तक अंग्रेजी
– 25 फरवरी शनिवार-सायं 02-5.15 बजे तक मनोविज्ञान शिक्षा शास्त्रत्त् तर्कशास्त्र
– 27 फरवरी सोमवार- सायं 02-5.15 बजे तक जीव विज्ञान, गणित
– 28 फरवरी मंगलवार-सायं 02-5.15 बजे तक नागरिक शास्त्र
– 01 मार्च बुधवार- सायं 02-5.15 बजे तक अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान
– 02 मार्च गुरुवार-सायं 02-5.15 बजे तक इतिहास
– 03 मार्च शुक्रवार-सायं 02-5.15 बजे तक संस्कृत
– 04 मार्च शनिवार-सायं 02-5.15 बजे तक रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र