हरिद्वार – इस समय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने पर प्रतिबंध पहले से ही लगाया जा चुका है. वहीं कुछ लोग इसके विपरीत जा रहे हैं, जिसके चलते उन पर अब जुर्माना लगाया जा चुका है. यह खबर हरिद्वार से संबंध रखती है…. जहां पर 7 मस्जिदों के ऊपर ₹35000 का जुर्माना लगाया जा चुका है.
बता दे, सात मस्जिदों में तय मानक से तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए जा रहे थे. इसकी पुष्टि जांच में हुई है थाना अध्यक्ष पथरी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रुड़की की जांच रिपोर्ट पर नोटिस के आधार पर यह तय किया गया कि हरिद्वार में लाउडस्पीकर से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 7 मस्जिद शामिल हैं. जिसके तहत प्रत्येक मस्जिद को ₹5000 दंड लगने की कार्रवाई की गई है. वहीं एसडीएम पूरन सिंह राणा का कहना है जिन मांगों पर उल्लंघन करने की चेतावनी जारी की गई है …उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं—
- कटारपुर अलीपुर जामा मस्जिद के जमशेद अली
- इबादुल्लाहीताला (किक्कर वाली) मस्जिद स्थित गुर्जर बस्ती पथरी के गुलाम नबी गुर्जर बस्ती
- बिलाल मस्जिद स्थित निकट बस स्टैंड धनपुरा पदार्था के मोहम्मद मुस्तकीम
- जामा मस्जिद स्थित ग्राम नसीरपुर कला के इब्राहिम नासिरपुर कला
- जामा मस्जिद स्थित निकट झंडा चौक धनपुरा पदार्था के जुल्फिकार अली निवासी धनपुरा पदार्था
- बिलाल मस्जिद स्थित ग्राम घोसीपुरा हरिद्वार के मोहम्मद मोहब्बत
- साबरी जामा मस्जिद स्थित ग्राम घिस्सूपुरा हरिद्वार के मोहम्मद उस्मान गनी घिस्सूपुरा पर जुर्माना करने की कार्रवाई की गई है।
- जामा मस्जिद स्थिति इक्कड़ खुर्द के शराफत अली निवासी इक्कड़ खुर्द और मदीना मस्जिद स्थित मुस्तफाबाद उर्फ पदार्था लक्सर रोड हरिद्वार के मुबारक अली
- तालिब हसन एवं मोहम्मद फारूक निवासी मुस्तफाबाद
