देहरादून – क्या आप भी अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं, जिसमें आपका इंटरेस्ट सिलाई, कढ़ाई, बुनाई के साथ कंप्यूटर सीखने का भी करता है, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं. जी हां, भारत सरकार लड़कियों के लिए एक ऐसी निशुल्क प्रशिक्षण लेकर आया है. जिसमें आपको कंप्यूटर के साथ सिलाई, बुनाई, कढ़ाई भी सिखाई जाएगी. इसका प्रशिक्षण आपको फ्री दिया जाएगा और कोर्स कंप्लीट होने के बाद आपको जॉब भी दी जाएगी. साथ ही रहने खाने के लिए हॉस्टल की सुविधा भी सरकार की ओर से दी जा रही है.
बता दे, स्कीम का मुख्य उद्देश्य परिवार की बेटियों को 12वीं के बाद आत्मनिर्भर बनाना है. जिसमें उनकी रूचि यदि कंप्यूटर, सिलाई, कढ़ाई और बुनाई में है, तो वह इसमें जुड़ सकती हैं. यह प्रशिक्षण की शुरुआत हल्द्वानी जिले में पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर और बागेश्वर की 30 लड़कियों के साथ ट्रेनिंग सेंटर से शुरू हो रही है. यह कोर्स लगभग 4 माह का है, जिसके बाद आपको जॉब भी ऑफर की जाएगी. यदि आप इस से जुड़ना चाहते हैं तो दिए गए नंबर पर संपर्क साध सकते हैं–9627888886, 9713913907
