“आरती पांडे” संवाददाता की रिपोर्ट…
उत्तरकाशी – यदि आप पहाड़ों का कुछ दिनों के अंतराल सफर करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आप ही के लिए है. जी हां, यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड से सिल्क्यारा और गंगोत्री हाइवे पर चिन्यालीसौड़ मलबा हटाने का निर्णय लिया गया है. इस बारे में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है. वही बताया जा रहा है कि इस कार्य के चलते यातायात पूरी तरीके से बंद रहेगा. बता दे, चारधाम यात्रा को देखते हुए हाईवे के इस हिस्से में जमा मलबे को हटाने के लिए यातायात बाधित रखने का निर्णय लिया गया है. हालांकि इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं को यातायात की अनुमति रहेगी. सुरक्षा की दृष्टि से मलबा हटाते हुए हर दिन यातायात बंद रखने का निर्णय लिया गया है.
यातायात खुला रखने का समय
दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक
सुबह 6 से 10 बजे तक
