उत्तराखंड – आज हुए हैं पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट..

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – आप सभी जानते हैं कि आज उत्तराखंड शासन ने 4 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. जिसकी सूची भी जारी कर दी गई है. बताते चलें इस समय उत्तराखंड में आईएस हो या पीसीएस के हर किसी के तबादले हो रहे हैं. जिसके बाद अब फिर से एक बार तबादले होने की सूचना सामने आ रही है. यदि अभी तक आपने वह लिस्ट नहीं देखी है, तो तुरंत नजर डालें—

देहरादून से एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा का टिहरी तबादला हो गया है। उनके स्थान पर अब रामजी शरण शर्मा टिहरी से देहरादून आने में सफल हो गए हैं। उनके दून आने की चर्चाएं बीते कुछ दिनों से जोरों पर थी। वहीं परीक्षा नियंत्रक शालिनी नेगी को एग्जाम कंट्रोलर यूकेएसएससी से हटाकर एसडीएम देहरादून लाया गया है। कुछ दिनों पहले ही वो परीक्षा नियंत्रक बनी थी। हिमांशु कफल्टिया को देहरादून चमोली से लाकर परीक्षा नियंत्रक यूकेएसएससी बनाया गया है।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular