देहरादून– केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भाजपा प्रदेश अब सांगठनिक मंडल बनाने जा रही है. जिसकी कुल संख्या 15 बताई जा रही है बता दें, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार जमीनी स्तर पर संगठन को अधिक मजबूत और रचनात्मक बनाने के लक्ष्य से इन मंडलों का गठन किया जा रहा है. वही इस पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि इन नए प्रस्तावित मंडलों के बाद राज्य में सांगठनिक दृष्टि से बनाए गए 19 जिलों में अब मंडलों की कुल संख्या 267 हो जाएगी. उनके अनुसार नए मंडलों में जो जिले शामिल है वह कुछ इस प्रकार हैं—
- रुद्रप्रयाग में खांकरा व रुद्रप्रयाग ग्रामीण,
- टिहरी में सेम मुखेम,
- प्रतापनगर,
- रजाखेत,
- थत्यूड़ (जौनपुर) व सकलाना,
- देहरादून ग्रामीण में क्वान्सी व चकराता,
- ऋषिकेश में रायवाला व श्यामपुर,
- पौड़ी में अगरोडा,
- कल्जीखाल व पौड़ी ग्रामीण,
- कोटद्वार में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली (भाबर) व सुखरो पिथौरागढ़ में विण,
- गौरंग देश,
- डीडीहाट नगर व डीडीहाट ग्रामीण,
- रानीखेत में ताडीखेत भिकियासैंण,
- बिन्सर महादेव व रानीखेत,
- चंपावत में चंपावत ग्रामीण मंच तामली खेतीखान व रीठा,
- नैनीताल में लामाचौड़,
- विक्टोरिया व मुखानी,
- काशीपुर में काशीपुर उत्तरी,
- काशीपुर दक्षिणी व काशीपुर ग्रामीण
