उत्तराखंड भाजपा-कांग्रेस में घमासान, अंदरूनी सियासत में काफी भूचाल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड भाजपा-कांग्रेस में घमासान, पुरोला से विधायक राजकुमार के दलबदल के बाद कांग्रेस की अंदरूनी सियासत में काफी भूचाल है। सोमवार को दिनभर कांग्रेस में कई नामों को लेकर अफवाहें उड़ती रहीं। माना जा रहा है कि गढ़वाल की कुछ सीटों पर भाजपा, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पर नजर गड़ाए है। ये वो सीटें हैं जहां भाजपा के रणनीतिकार खुद को 19 मानकर चल रहे है। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के नेताओं के दलबदल करने को लेकर हो रही चर्चाओं का निराधार बताया । पुरोला विधायक के दलबदल पर बोले कि राजकुमार अपने आप में बेहद कमजोर कड़ी थी इसलिए वो चले गए। अब कोई व्यक्ति पार्टी से जाने वाला नहीं है ।

कांग्रेस के शीर्ष नेता, खुद को ब्रेफिक्र तो जरूर दिखा रहे हैं पर अंदरखाने दलबदल के लिहाज से संवेदनशील सभी चेहरों पर नजर रखी जा रही है।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular