देहरादून – क्या आप बनना चाहते हैं टीचर तो उत्तराखंड में द्विवर्षीय प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू हो गए हैं. जिसके लिए जो उम्मीदवार उत्तराखंड डीएलएड 2023 एंट्रेंस एग्जाम में उतरेंगे, यदि वह पास हो जाते हैं तो उन्हें 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन उत्तराखंड यानी डीएलएड उत्तराखंड में एडमिशन दिया जाएगा. जिसके लिए 1 मार्च से 28 मार्च तक आवेदन करने की तिथि जारी की गई है, यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो आप इस लिंक पर विजिट कर http://ukdeled.com आवेदन करें.
बता दे, प्राइमरी स्कूल में शिक्षक बनने के लिए उत्तराखंड विद्यार्थी शिक्षा परिषद रामनगर डीएलएड की परीक्षा आयोजित कराता है. इस परीक्षा में चयनित अभ्यार्थियों को राज्य में स्थित डायट में 2 साल का प्रशिक्षण दिया जाता है. इसके बाद दायक में प्रशिक्षण ले चुके अभ्यर्थियों को फिर सरकार विज्ञप्ति निकालकर नियुक्त कर देती है.
परिषद ने विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 28 मार्च रात 12 बजे तक है। अंतिम तिथि व समय के बाद आवेदन पत्र एवं परीक्षा शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन भरने के लिए अभ्यर्थी को मोबाइल नंबर व ईमेल आइडी होना जरूरी है। एक मोबाइल नंबर व एक ईमेल आईडी पर एक ही आवेदन स्वीकार होगा। आनलाइन के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से मिलने वाले आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार को स्नातक पास होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
उत्तराखंड डीएलएड 2023 आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को600/- रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
एससी / एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 300/- रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
पीडब्ल्यूबीडी केटेगरी के उम्मीदवारों को 150/- रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
