Weather update – आसमान में दिख रहे हैं बादल, क्या आएगी मैदानी इलाकों में बारिश…

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – एक तरफ आज देहरादून के तापमान की बात की जाए, तो आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वही अभी आसमान में अच्छे खासे बादल देखे जा रहे हैं. जिसको देखकर क्या लगता है कि बारिश मैदानी इलाकों में हो सकती है. वैसे तो मौसम विभाग की मानें तो उन्होंने साफ कहा है कि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है. परंतु पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार है. जिसमें उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे कई ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं. जहां पर हल्की-बारिश और बर्फबारी की संभावना बताई हुई है. परंतु आज यानी रविवार के दिन आप शाम को आसमान में देखेंगे तो आपको बादल नजर आएंगे. इसे देखकर आपको लगेगा कि शायद आज बारिश आ सकती है यह एक अनुमान है. अब यह तो वक्त ही बताएगा कि बारिश आएगी या बादल हवा के झोंके से उड़ जाएंगे.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular