संवाददाता “आरती पांडे”
चमोली – इस समय ऊपरवाला क्या चाहता है, यह तो कोई भी नहीं जान सकता…. पर उस ऊपरवाले ने कुछ ऐसा लिखा है. जिसका हमें अंदाजा भी नहीं है ऐसा ही कुछ जोशीमठ में गुजर रहा है. जहां पर इस समय भूधंसाव की स्थिति पनप रही है, तो वहीं अब खतरे के बादल मंडराने शुरू हो गए. जिससे लोगों को यह डर बन गया है कि यह मौसम अचानक से कैसे खराब हो गया. अभी लोग भगवान से प्रार्थना कर ही रहे थे कि जोशीमठ में केदारनाथ धाम जैसी आपदा ना आए तो वहीं अब मौसम में एकदम से बदलाव देखा जा रहा है.
बता दे, अभी तक सभी लोग कड़ाके की सर्दी में घरों से बाहर रहकर या पुनर्वास के केंद्रों पर रहकर अपनी जिंदगी गुजर बसर कर रहे थे. वहीं अब मौसम के ने ऐसी करवट ली है कि लोगों की अब रूह कांप गई है. यह ऊपर वाले ने क्या कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. जिस वजह से अब मौसम में बदलाव देखा जा रहा है-जोशीमठ, चमोली और पिथौरागढ़ में तो अब बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं मैदानी इलाकों में हरिद्वार और उधम सिंह नगर, देहरादून में घना कोहरा छाया के साथ बारिश के आसार भी बताए हुए हैं. इसमें सबसे खतरनाक दिन 19,20, 23 और 24 जनवरी हैं जो कि जोशीमठ पर भारी पड़ने वाले हैं.
