मौसम अपडेट- उत्तराखंड में 2 दिनों तक शीतलहर के आसार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड – मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आने वाले 2 दिन शीतलहर की तरह बीतने वाले हैं, क्योंकि लगभग 6 जनवरी तक मौसम में ठंडक यूं ही बनी रहने के आसार है. जबकि 2 और 3 जनवरी को राज्य में यलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है. पहाड़ों में भले ही बर्फबारी हो रही हो वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा और पाला पड़ रहा है, जो कि लोगों के ऊपर बुरा असर डाल रहा है.

6 जनवरी तक क्या रहेगा मौसम का हाल

बता दे,  हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जनपदों में मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है, जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में तीसरे दिन भी हिमपात जारी है. इस वजह से बर्फीली और ठंडी हवा यहां पर चल रही है. मौसम विभाग ने अगले कई दिन तक हालात इसी तरीके के बताए रहने का अनुमान लगाया है. वही 2 से 3 जनवरी को घने कोहरे के चलते यातायात प्रभाव होने की भी संभावना है. इसके अलावा पहाड़ों में न्यूनतम 0 डिग्री तक तापमान भी जा सकता है. वहीं अगर मैदानी इलाकों की बात की जाए तो हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है तथा मौसम शुष्क भी रहेगा.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular