देहरादून – गुड गुड गुड गुड गुड गुड गुड….. ठंडा पड़ रहा है सभी को ठंड लग रही है. कपकपी ठंड आ रही है, यह ठंड हर किसी को आने वाले उत्तराखंड में 4 दिन और भी ज्यादा भारी होने के आसार बता रही है. जी हां, जिसके असल वजह है “शीतलहर और कड़ाके की ठंड” दरअसल पहाड़ हो या मैदानी इलाके दोनों तरफ तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 4 दिन और भी ज्यादा कड़ाके की ठंड के समान होने वाले है और यह आंकड़ा 9 जनवरी तक बताया गया है. जिसमें कोल्ड डे की स्थिति भी बन सकती है.
जानकारी के अनुसार बता दें, कि 7 जनवरी को मैदानी इलाकों में घना कोहरा और प्रचंड शीतलहर के आसार बताए हुए हैं तथा ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर में कोहरा छाने की संभावना है. वहीं 8 जनवरी को मौसम के शुष्क रहने के अनुमान बताया गया हैं, और कहीं-कहीं पर्वतीय इलाकों पर हल्की-फुल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना भी बताई गई है. और ठंड में इजाफा होने की भी बात बताई गई है. जिसके तहत 3 से 4 डिग्री तापमान भी लुढ़क जाएगा और ठंड और भी ज्यादा बढ़ जाएगी इसीलिए सभी लोग इस ठंड के बढ़ते प्रचलन को देखकर घर के अंदर बंद होने को मजबूर है.
