नैनीताल – उत्तराखंड में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. जिसकी वजह से अब एक बार फिर से कई जगहों पर स्वेटर निकलने शुरू हो गई है. यह बारिश स्वयं नैनीताल में शुक्रवार को दोपहर के वक्त बरसी है. जी हां, बारिश इतनी जबरदस्त थी की ओलावृष्टि भी उसके साथ पड़ी है. वहीं कुछ जगहों पर जैसे कि पहाड़ों की तरफ बर्फबारी भी शुरु हुई है. जिसकी वजह से अब लोगों ने स्वेटर निकालना शुरू कर दिया है. वहीं मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिन उत्तराखंड में भारी बताए हैं. जिसके तहत अब 20 मार्च तक कई जगहों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है.
बताते चलें, उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं. जिसके तहत पहाड़ी इलाकों में तो बर्फबारी और बारिश की संभावना के साथ ही बारिश भी देखी जा रही है. परंतु कुछ जगहों पर अभी भी बारिश नहीं पड़ रही है. परंतु बादल बन जाने की वजह से ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है.
