Weather update – कल से होगा मौसम साफ, रात से चली सुबह तक बारिश..

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड में मौसम ने अपना मिजाज गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार की शाम तक बनाए रखा. जिसमें रात भर से लेकर शुक्रवार की शाम तक बारिश होती रही. जिसकी वजह से मौसम में ठंडक बढ़ गई और लोगों को फिर से स्वेटर घर से निकालनी पड़ी.

बता दे, एक बार फिर से मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच हो गई है. जिसमें उन्होंने उत्तराखंड में गुरुवार की शाम से लेकर शुक्रवार तक ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा था. जिसमें पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में बिजली कड़कने के साथ ही कई-कई जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना बताई गई थी. वही 35 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले जगहों पर भारी बर्फबारी की संभावना भी बता रखी थी, जो कि बिल्कुल सच साबित हुई है. पहाड़ों में बर्फबारी हुई है, तो वही नैनीताल-देहरादून जिलों में भारी वर्षा हुई है. जिसके बाद अब कल से मौसम नॉर्मल बताया जा रहा है.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular