Weather update – कल और परसों होगी देहरादून में बारिश, जाने और कहां होगी…

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड में इस समय मैदानी इलाकों में गर्मी का माहौल बन चुका है. पहले के मुकाबले अब टेंपरेचर भी लगातार बढ़ रहा है. जिस वजह से दिन में तापमान अभी से अप्रैल के समान साबित होता दिखाई दे रहा है. परंतु अब फिर से मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते आने वाले 2 दिन उत्तराखंड पर भारी बताएं है. जिसके तहत मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और हवाओं के आसार बताए हुए हैं. जिसके अनुसार हमें संभल कर चलने की जरूरत है.

बताते चलें, अभी दोपहर में मैदानी इलाकों में गर्मी हो जा रही है, तो शाम के समय तापमान उसके विपरीत ठंडा हो जा रहा है. जिसकी वजह से स्वास्थ्य को ध्यान में रखने की इस समय सबसे ज्यादा जरूरत है… क्योंकि सुबह गर्मी और शाम को सर्दी हो रही है. जिस समय अचानक से तबीयत भी कभी भी बिगड़ सकती है, तो इसीलिए मौसम से बचने के लिए अपने आप को सेव रखें. वही जिन 6 जिलों में बारिश और हवाओं के आसार बताए हुए हैं. वह है- देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर इन जगहों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से अब तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. इसीलिए अपने स्वास्थ्य का इस समय पूरा ध्यान रखने की जरूरत है.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular