102 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जब ले जा रहे थे-“शमशान” तभी खुल गई आंखें..

ख़बर शेयर करें -

रुड़की – आज जो खबर हम आपके साथ साझा करना चाहते हैं. वह रुड़की के नारसन कस्बे से सीधा सामने आ रही है. जहां पर 102 वर्षीय बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थी. इसी बीच बुजुर्ग महिला की शरीर में कुछ हलचल हुई और वह एकदम उठ कर बैठ गई. जिसके बाद परिवार में एकदम खुशी का माहौल छा गया. आइए जानते हैं क्या है यह खबर—

बुजुर्ग महिला की उम्र 102 वर्ष है, वह पूरे कस्बे की सबसे ज्यादा उम्र वाली महिला है. बीते शुक्रवार की सुबह महिला की बॉडी में कोई हलचल नहीं हुई. दरअसल, वह कुछ समय से बीमार भी चल रही थी. जब उसकी बॉडी में हलचल नहीं हुई तो उसे परिजनों ने डॉक्टरों के पास दिखाया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिवार उनके अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गया और आसपास के लोग उन्हें दुख व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंच रहे थे. इसी बीच बुजुर्ग महिला के शरीर में कुछ हलचल हुई. जिसके बाद जब महिला को हिलाया गया तो महिला एकदम उठ खड़ी हुई. जिसके बाद पूरे परिवार में गम की जगह है खुशी का माहौल छा गया.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular