देहरादून – अभी तक उत्तराखंड के देहरादून में जाम के वजह से काफी दिक्कतों का लोगों को सामना करना पड़ता है. परंतु इस नए प्रोजेक्ट के तहत जाम के झाम से निजात मिल जाएगी. जी हां, राजधानी में अब पॉड टैक्सी फराटा भर्ती नजर आएंगी…. क्योंकि शासन की ओर से सिंगापुर की तर्ज पर पर्सनल रैपिड ट्रॉजिट ट्रांसपोर्ट, पीआरटी के तहत बिना ड्राइवर वाली पॉड टैक्सी चलाने की योजना पर सहमति बन गई है.
बता दें, इस पॉड टैक्सी की योजना को लेकर मुख्य सचिव एस0एस0 संधू का कहना है कि देहरादून में जहां नियो मेट्रो का संचालन नहीं हो पाया. वहां पर पीआरटी सिस्टम लागू होगा… उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कंप्रेसिव मोबिलिटी प्लान के तहत पीआरटी सिस्टम का प्रेजेंटेशन दिया है. जिसके तहत पहले चरण में पंडितवारी से रेलवे स्टेशन तक 6 किलोमीटर के रूट पर इसका संचालन किया जाएगा. पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पॉड टैक्सी को पंडितवाणी से रेलवे स्टेशन तक चलाया जाएगा.
जानिए पॉड टैक्सी की खासियत…
कोच को पॉड कहा जाता है। चालक रहित यह प्रणाली प्रत्येक कोच व पूरे ट्रैक पर स्थापित लेजर बेस्ड गाइडिंग के आधार पर संचालित होती है। इस प्रणाली में बनने वाले प्लेटफार्म पर लोग टच स्क्रीन कंट्रोल पैनल पर गंतव्य का स्थान डालेंगे और दो मिनट के भीतर पॉड वहां आ जाएगा। पॉड टैक्सी या विशेष तौर पर निर्मित गाइडवे नेटवर्क पर 4-6 यात्रियों की क्षमता वाले वाहन संचालित होंगे।
