देहरादून : पांचवी तक के स्कूल को खोले जाने के बाबत आज उत्तराखण्ड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे निजी स्कूलों के संचालकों के साथ चर्चा करेंगे । शिक्षा मंत्री निजी स्कूल संचालकों के विचारों पर सहमति देते है तो जल्द स्कूल खुल सकते हैं । प्रोग्रेसिव प्रिंसिपल स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष के अनुसार यूपी में पांचवी तक के स्कूल सरकार द्वारा खोले गए हैं, उनका कहना है उत्तराखंड में भी स्कूल खोले जाने चाहिए ।
स्कूल एसोसिएशन का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई से छात्रों की पढ़ाई चौपट हो गई है । छात्र माता-पिता के सहयोग से परीक्षा में अच्छे अंक ले आते हैं, लेकिन उन्हें ज्ञान नहीं मिल पा रहा है । आज शिक्षा मंत्री से वार्ता में इन सभी मुद्दों को रखा जाएगा । दरअसल जूनियर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के स्कूल राज्य सरकार ने पहले ही खोल दिए हैं । अब प्राइमरी स्तर पर सरकार को स्कूल खोलने का निर्णय लेना है ।
