Winter Games – जाने कब होगा “औली” में विंटर गेम का शुभारंभ…

ख़बर शेयर करें -

औली – उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक समय सामने आने वाला है. दरअसल, पहले औली में विंटर गेम का शुभारंभ होना था परंतु जोशीमठ में आई आपदा के कारण और बर्फ ना होने के चलते इस गेम को रोक दिया गया था. परंतु दुबारे से अब इस रोमांच सफर को शुरू करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है.

बता दे, अब औली में स्नोबोर्ड चैंपियंस की तिथि घोषित कर दी गई है. जिसकी तिथि 23 फरवरी से 26 फरवरी तक होनी तय है. जिसमें उत्तराखंड समेत कई राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी. इसमें पुरुष और महिला दोनों वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. विंटर गेम्स का आयोजन कराना सेफ औली का संदेश देने के साथ-साथ आगामी चारधाम यात्रा और पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular