कल मसूरी के होटल में लगी थी आग, मचा हड़कंप.. जानिए खबर

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – क्या आप जानते हैं बीती रात यानी कल मसूरी के होटल में आग लग गई थी और गनीमत तो यह रही कि आग में किसी के जानमाल के नुकसान की खबर शामिल नहीं है. परंतु इससे यह साफ जाहिर हो रहा था, कि इस होटल में आग को काबू पाने के लिए कोई भी तरीके के फायर ब्रिगेड नहीं रखे गए थे. यदि रखे जाते तो यह आग ना लगती. चलिए जानते हैं पूरा हादसा–

बता दे, यह मामला मंगलवार की रात कहां है, जहां पर इस होटल में जिसका नाम है मसूरी वैली व्यू होटल यहां पर अचानक तीसरी मंजिल पर आग लग गई, इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड वहां पर पहुंची. उन्हें भी वहां पहुंचने पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि 1 किलोमीटर की दूरी की जगह फायर कर्मियों को 6 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी और रास्तों की स्थिति तो वैसे ही क्षतिग्रस्त हो रखी है. जिसकी वजह से उन्हें पहुंचने में बहुत दिक्कत हुई. वही 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. वही आग लगने से स्टोर रूम में रखे रजाई-गद्दे समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। रास्ता संकरा होने के कारण फायर सर्विस कर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। मसूरी की माल रोड के क्षतिग्रस्त होने की वजह से भी आग बुझाने में देरी हुई। एक किलोमीटर की दूरी की जगह फायर कर्मियों को 6 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी। अगर मसूरी रोड क्षतिग्रस्त ना होती तो शायद आग से होने वाला नुकसान कम होता। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया कि होटल में जाने का रास्ता काफी संकरा था और जिस जगह आग लगी थी, वह सबसे ऊपरी मंजिल पर थी। पानी के पाइप ऊपर भेजने के लिए खिड़की के शीशे तोड़ने पड़े, तब कहीं जाकर आग बुझाई जा सकी। होटल में 20 कमरे हैं, घटना के वक्त 8 कमरों में यात्री रुके हुए थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न किए जाने पर होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताई जा रही है।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular