उत्तराखंड के प्राचीन शनि मंदिर के आप भी करें दर्शन, खुल गए हैं 6 महीने के लिए कपाट..

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी – कहते हैं भगवान शनि देव न्याय प्रिय हैं, जो कि न्याय के देवता कहलाते हैं. इनसे हर कोई थरथर कापता है… क्योंकि इनका प्रकोप बहुत ही भारी होता है. मगर क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड में भगवान शनि का बहुत ही प्राचीन मंदिर है, जो कि उत्तरकाशी में स्थित है.

उत्तरकाशी में स्थित प्राचीन मंदिर के कपाट हर साल की तरह इस साल भी 6 महीने के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. बता दे, वैशाख माह का हिंदू धर्म में खासा महत्व है. इस माह में पड़ने वाले एकादशी, पूर्णिमा व अमावस्या भी बेहद खास होते हैं. बेशक अमावस्या के स्वामी पितृ होते हैं और अमावस्या के दिन विशेषकर पितृ पूजा होती है. वही पितृ के स्वामी शनि होते हैं, इसलिए इस दिन शनि भगवान की पूजा अर्चना करने हेतु पितृ दोष का निवारण होना होता है. इसी वजह से यह कपाट खोल दिए जाते हैं, वही इस मंदिर के कपाट शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे शुभ मुहूर्त के दौरान भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं, तो आप भी यहां पर दर्शन करना ना भूलिए और अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए इस मंदिर का दर्शन अवश्य कीजिए.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular