उत्तराखंड – युवाओं के लिए खुशखबरी है, जी हां यह खुशखबरी रोजगार से संबंध रखती है. क्योंकि अब धामी सरकार युवाओं के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है. जिसके तहत युवाओं को रोजगार ट्रेनिंग के साथ-साथ प्लेसमेंट देने की भी बात कही जा रही है. इसकी जिम्मेदारी बड़े उद्यमियों को स्किल डेवलपमेंट के तौर पर दी जा रही है. ट्रेनिंग के बाद संबंधित कंपनी को 50% युवाओं के रोजगार सुनिश्चित कराने की गारंटी भी देनी होगी, तो हुई ना रोजगार के लिए खुशखबरी की खबर—
वही बता दे, कौशल उद्योग योजना में लगातार चल रही गड़बड़ियों पर शिकंजा कसने और गुणवत्ता युक्त ट्रेनिंग उपलब्ध कराने के लिए सिस्टम को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है. अब इस योजना में बड़े उद्योगों का साथ दिया जाएगा साथ ही इन उद्योगों को कौशल विकास विभाग की ओर से आईटीआई उपलब्ध कराए जाएंगे.
